Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी: 7 मील के समीप भूस्खलन से मंडी-कुल्लू NH अवरुद्ध, वाहन के पत्थरों की चपेट में आने से 2 घायल

News Updates Network
By -
0
मंडी : मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर वीरवार देर शाम 7 मील के समीप घ्राण में भूस्खलन हुआ। इस कारण पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण सड़क मार्ग अवरुद्ध हुआ है। वहीं एक मालवाहक भी इस दौरान पत्थरों की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते 2 लोग घायल हुए हैं। उक्त घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। 

वहीं मौके पर प्रशासन की टीम सड़क़ मार्ग पर यातायात को बहाल करने में जुट गई। मामले की पुष्टि डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने की है। एनएच पूरी तरह से बंद होने के चलते गाड़ियों की आवाजाही को वाया कटोला कर दिया गया है। 

एनएचएआई के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 मील (पंडोह) के समीप एनएच को सुबह करीब 7 बजे तक ही खोल पाएंगे क्योंकि सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर आ गए है जिनको हटाने में समय लगेगा। पंडोह से वाहनों को वाया गोहर-चैलचौक सड़क से नेरचौक व सुंदरनगर की तरह भेजा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!