Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: एचआरटीसी के चालक और परिचालक को कट्टे से मारने की धमकी, बस की चाबी भी निकाली,पढ़ें पूरी रिपोर्ट

News Updates Network
By -
0


मंडी: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सुंदरनगर में बुधवार देर रात रोड-रेज का एक मामला सामने आया है। मामले में हरियाणा से मनाली घूमने आए युवकों द्वारा सरेआम एचआरटीसी (HRTC) की वोल्वो बस हिमधारा के चालक व परिचालक के साथ बदसलूकी और जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात को कुल्लू डिपो की एचआरटीसी की हिमधारा वोल्वो बस नंबर एचपी-66-9829 मनाली से दिल्ली के लिए सवारियां लेकर जा रही थी। इसी दौरान जब बस नेशनल हाईवे-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर पहुंची तो पीछे से आ रही गाड़ी नंबर एचआर-36-एक्स-0043 ने मौके पर जगह ना होने के बावजूद भी बस से ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान बस को हल्की रगड़ लग गई। इसके बाद गाड़ी में बैठे हरियाणा के रहने वाले 5 युवक तैश में आ गए और निगम की बस को जबरन रेस्ट हाउस चौक पर रोक दिया गया।

युवकों ने मौके पर बस की चाबी को निकाल लिया और हाथापाई करते हुए सरेआम कट्टे से मारने की धमकी दी। इस दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों द्वारा बीच-बचाव किया गया और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 

वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पर पहुंची पुलिस ने सभी युवकों का सिविल अस्पताल सुंदरनगर (Civil Hospital Sundernagar) में नियमानुसार मेडिकल करवाया और फिर सुंदरनगर थाने में ले आई। वहीं, घटना के कारण बस में बैठी सवारियों को 3 घंटे तक परेशान होना पड़ा, जिन्हें बाद में उनके गंतव्य के लिए पुलिस द्वारा भेज दिया गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह ही हरियाणा के रिवाड़ी से युवक मनाली घूमने आए थे और बुधवार को वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!