Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू: पतलीकूहल में कार-बाइक की जबरदस्त टक्कर, कांगड़ा के युवक की मौत

News Updates Network
By -
0
नग्गर: मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पतलीकूहल में देर शाम एक कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पतलीकूहल में राष्ट्रीय राजमार्ग में बाईपास पर एक कार (एचपी 63ए-1840) और बाइक (एचपी 53बी-4624) की जोरदार टक्कर हो गई। 

इस हादसे में बाइक सबार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। 

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अजय कुमार (20) निवासी गांव कोठी खोड़, डाकघर मुलथान, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!