Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी : एचआरटीसी बस की चपेट में आया 8 साल का मासूम, मौके पर हुई मौत

News Updates Network
By -
0
जोगिंद्रनगर: मंडी जिले के उपमंडल जोगिंद्रनगर के तहत आती मोहनघाटी में शनिवार सुबह बहुत दर्दनाक हादसा पेश आया। इसमें 8 साल के बच्चे की परिवहन निगम की बस के नीचे आने से दुखद मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय अमित निवासी मोहनघाटी अपने पिता लेखराज के साथ सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से सामान लेने आया था। 

इसी दौरान बैजनाथ से जोगिंद्रगर की ओर आ रही परिवहन निगम की बस के आगे अमित सड़क के दूसरी ओर घर जाने के लिए भागा और अचानक बस के नीचे आने से मौके में ही अमित की मृत्यु हो गई। लोगों द्वारा अमित को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। 

पुलिस चौकी चौंतडा़ के प्रभारी यशपाल सिंह पठानिया ने बताया कि चालक के विरुद्ध मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!