Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: प्रदेश में आज से शुरू होगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

News Updates Network
By -
0


शिमला : हिमाचल में जल्द ही मानसनू पहुंचेगा और प्रदेश में गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी लेकिन इससे पहले बुधवार से प्रदेश में प्री मानसून की बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। प्रदेश में 4 दिन तेज आंधी के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने 15 जून से लेकर 18 जून तक तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है, ऐसे में हिमाचल प्रदेश में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने वाली है। 

मौसम विभाग ने प्रदेश में प्री-मानसून आने का राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। इस बीच प्रदेश में सभी जगह मौसम अपना असर दिखाएगा। प्रदेश के मध्यम मैदानी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज तूफान और धूलभरी आंधी चलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं पर भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 18 जून तक यैलो अलर्ट जारी कर दिया है। 

नुक्सान का भी कारण बन सकती है बारिश
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई क्षेत्रों में 64 से 115 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। यह भारी बारिश नुक्सान का भी कारण बन सकती है। प्रदेश में फिलहाल तपती गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गर्म हवाएं चल रही हैं। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन व नाहन आदि कई मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान करेंगी। बारिश न होने का असर कृषि बागवानी क्षेत्र पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इससे पैदावार काफी प्रभावित हो गई है। खासकर सेब की फसल पर ड्रॉपिंग का खतरा लगातार बना हुआ है। 

न्यूनतम तापमान में भी 1 से 2 डिग्री की बढ़ौतरी
बारिश न होने के कारण अधिकतम तापमान के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1 से 2 डिग्री सैल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो नाहन रात में सबसे ज्यादा गर्म चल रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक 27.5 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यानी शिमला के अधिकतम तापमान के बराबर नाहन का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि बुधवार से प्रदेश में मौसम करवट बदल रहा है। इस बीच प्री-मानसून की बौछारें हिमाचल को भिगोने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

तापमान पर एक नजर
प्रदेश में बुधवार को सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया है। ऊना जिले में सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री सैल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं सिरमौर जिले के धौलाकुंआ में 41.8, बिलासपुर जिले में 40.5, बिलासपुर के बरठीं में 39.8, राजधानी शिमला 29, सुंदरनगर 39, भुंतर 36.9, कल्पा 26.1, धर्मशाला 37.2, नाहन 39, केलांग 24.1, पालमपुर 33.1, सोलन जिला 36.2, मनाली 31.2, कुफरी 24.2, चम्बा 38.9, मंडी 39.9 और हमीरपुर जिले में 39.5 अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!