Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : पुलिस को देखकर घबराया युवक, तलाशी के दौरान 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद

News Updates Network
By -
0
भराड़ी : भराड़ी पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक से 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकरी के अनुसार गांव दखयुत की तरफ मंगलवार को एक टीम थाना प्रभारी दलीप चन्द की अगुवाई में गश्त पर थी। टीम जब डंगार से थोड़ा आगे पहुंची तो दखयुत की तरफ से एक युवक आ रहा था जो टीम को देखकर घबरा गया। 

इस दौरान उसने अपनी जेब से कोई चीज निकालकर झाड़ियों की तरफ फैंकी। टीम ने शक को आधार पर युवक को पकड़ लिया और उसके द्वारा फैंकी वस्तु को बरामद कर जब जांच की तो उसमें 1.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। 

पुलिस थाना भराड़ी में युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी अनिल ठाकुर ने की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!