Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : HRTC के ढाबों पर अगर घटिया खाना मिले तो इस नंबर पर करें शिकायत, होगी कार्यवाही

News Updates Network
By -
0
HRTC ने पैसेंजरों को राहत देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है । जिसके तहत अब लोग HRTC के 350 चिन्हित ढाबों में घटिया खाना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9418000529 पर ढाबों पर मिलने वाले खाने और उसकी गुणवत्ता के संबंध में शिकायत कर सकते हैं । यही नहीं वीडियो बनाकर व्हाट्सएप भी किया जा सकता है । 

निगम प्रबंधन ने अपने सभी प्रबंधकों, क्षेत्रीय प्रबंधकों और उड़न दस्तों को समय - समय पर सभी ढाबों का निरीक्षण करने के आदेश जारी किए हैं । साथ ही ढाबों में अगर कोई गलती पाई जाती है तो उन्हें सुधारने के लिए दिशा - निर्देश और कार्रवाई करने को कहा गया है । निगम ने सभी ढाबों पर रेट लिस्ट दर्शाना जरूरी किया है। 

निगम ने अपने अधिकारियों को स्पष्ट आदेश जारी किए है कि वह यात्रियों से प्राप्त किसी भी शिकायत को गंभीरता से लें और उस पर तुरंत कार्रवाई करें । निगम प्रबंधन ने कहा है कि यात्री अपनी शिकायत या तो तुरंत बस ड्राइवर , कंडक्टर के पास कर सकते हैं । यदि उनकी समस्या का कोई निदान ड्राइवर कंडक्टर द्वारा नहीं किया जाता तो वे अपनी शिकायत मंडलीय प्रबंधक,मुख्य कार्यालय शिमला को भी कर सकते हैं । 

HRTC के MD संदीप कुमार ने बताया कि यात्रियों की किसी भी समस्या के लिए प्रबंधन गंभीर है , ऐसे में अगर किसी भी तरह की शिकायत वह हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं । इसका समाधान तुरंत प्रभाव से कर दिया जाएगा ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!