Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: शिमला में पानी के बाद पैट्रोल-डीजल का संकट, लोग परेशान

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल प्रदेश में पैट्रोल व डीजल का संकट पैदा हो गया है। पैट्रोल पंप पर आपूर्ति कम हो रही है जबकि मांग ज्यादा है। तेल कंपनियों की तरफ से आपूर्ति कम करने से राजधानी शिमला में कई जगह पैट्रोल की कमी हो गई है। राजधानी शिमला में पानी के साथ-साथ पैट्रोल-डीजल का भी संकट पैदा हो गया है। कई पंप पर तीसरे दिन पैट्रोल का टैैंकर मिल रहा है। 

राजधानी शिमला में भी पैट्रोल की आपूर्ति तीसरे दिन हो रही है, ऐसे में पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इन दिनों रोजाना हजारों पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। पैट्रोल कम मिलने से पर्यटक व स्थानीय लोग परेशान हो रहे हैं।

शिमला के विकासनगर में हिंदुस्तान पैट्रोलियम के पैट्रोल पंप संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिन से पेट्रोल की काफी दिक्कत है। कंपनी की ओर से तीसरे दिन सप्लाई की जा रही है। एक दिन छोड़कर सप्लाई मिलने से दिक्कत बढ़ गई है। 

उनके मुताबिक तेल कंपनियों को घाटा पड़ रहा है जिसकी वजह से तेल कंपनियां तेल की राशनिंग कर रही है। उनके पैट्रोल पंप में तीसरे दिन पैट्रोल-डीजल आ रहा है, इसलिए वाहन चालकों को वे मांग से कम तेल भर रहे हैं ताकि सभी को तेल मिल सके लेकिन दोपहर तक ही पैट्रोल-डीजल खत्म हो रहा है।

उधर, वाहन चालकों का कहना है कि कई पैट्रोल पंप में घूमने के बाद तेल मिल रहा है वह भी मांग से कम। इसके पीछे क्या वजह है ये सरकार जाने लेकिन उन्हें तेल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!