बिलासपुर : छड़ोल के पास दो निजी वोल्वो बसों की जबरदस्त टक्कर ,चालक का हाथ कटा - पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
0
बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे। तजा मामले में राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 छडोल के पास दो वोल्वो बस की टक्कर हो गई। हादसे में चालक का हाथ कट गया हैं। घायल को PGI रैफर कर दिया गया हैं। 

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह 5 बजे चंडीगढ़ मनाली हाइवे के छड़ोल नामक स्थान पर हुआ। दो निजी वॉल्वो बसों में आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर की बाजू कट गई हैं, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। 
प्राथमिक उपचार के बाद घायल वॉल्वो बस चालक को पीजीआई रैफर कर दिया गया हैं। चालक सत्य प्रकाश सन ऑफ तेज सिंह मथुरा यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा हैं कि एक निजी वॉल्वो बस (PB 01C-0441) मनाली तो दूसरी दिल्ली (Up 17 AT-3838) जा रही थी। उधर,  हादसे के बाद जिला में स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। घायल मरीज को ऐसे आपातकालीन 108 वाहन में चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया, जिसमें हूटर ही नहीं। वहीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top