Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क किनारे चल रही महिला को मारी टक्कर, चालक फरार

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद महिला को हॉस्पिटल ले जाने के बजाय चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। वही इस सारी घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला के संजौली में डीडी मेहता पेट्रोल पंप के सामने एक महिला सड़क के किनारे से पैदल ही जा रही थी। इसी दौरान अचानक ही ढली टनल की ओर से एक तेज रफ्तार कार आई जिसने उक्त महिला को जोरदार टक्कर मार दी। 

टक्कर मारने के बाद चालक फरार हो गया। वहीं घायल अवस्था में पड़ी महिला को स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!