Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : सीएम जयराम ने किया एलान,CBI करेगी पुलिस भर्ती परीक्षा मामले की जांच

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले की जांच को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। मंगलवार को ओक ओवर में प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दी। कहा कि सरकार ने पुलिस पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला लिया है। 

जहां तक पुलिस की संलिप्तता की बात है तो इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। सीबीआई की जांच से ही सारी बातें सामने आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है। जांच में बहुत से तथ्य सामने आए हैं। सही मायने में पेपर लीक हुआ था। 8.49 लाख नकदी भी एजेंट से मिला।

मूल प्रमाणपत्र, स्विफ्ट, 15 फोन और एक लैपटॉप भी कब्जे में लिया है।  पिछले कल यूपी में मुख्य या दूसरे नंबर आरोपी शिव बहादुर सिंह और अमन सिंह को बिहार से गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभ्यर्थी भी हैं और एजेंट भी। दो उम्मीदवारों के पिता भी हैं। अभी तक मामले में आरोपी शामिल पाए गए हैं, एसआईटी ने पकड़े हैं। 

पहले यह राज्य का मामला लग रहा था लेकिन 10 लोग दूसरे राज्य के निकले हैं। एक विषय यह भी आ रहा था कि पेपर लीक में पुलिस की संलिप्तता है। इस पर पुलिस पर भी सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!