Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू: तेज आंधी ने मचाई तबाही,पहाड़ी पर गिरी बिजली,प्राथमिक स्कूल की उड़ी छत

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि का क्रम शुरू हुआ। हालांकि एक और जहां बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली, तो वहीं तेज आंधी ने खूब तबाही भी मचाई। इतना ही नहीं कुल्लू में बिजली महादेव की पहाड़ी पर बिजली गिरी।

हालांकि बिजली गिरने से कोई नुक्सान तो नहीं हुआ है लेकिन आसपास रहने वाले लोग कुछ देर के लिए सहम गए। पहाड़ी पर बिजली गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वही, बंजार के प्राथमिक स्कूल मंगलौर में अचानक भवन की छत उड़ गई।

गनीमत यह रही कि बुद्ध पूर्णिमा की छुट्टी के चलते कोई भी विद्यार्थी और अध्यापक मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वही अंधड़ चलने से किसानों की फसलों को भी काफी नुक्सान हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!