Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निमंत्रण लेकर हॉली लॉज पहुंचे , प्रतिभा सिंह ने बताया पद की गरिमा का अपमान

News Updates Network
By -
0
शिमला: 31 मई को शिमला में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली का न्यौता देने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के निवास स्थान हॉली लॉज पहुंचे. मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को रैली में आने का न्यौता दिया।

मुख्यमंत्री के जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा की यह पहली बार हो रहा है कि मुख्यमंत्री को घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण देने पड़ रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता खुद भी घरों में जाकर निमंत्रण दे सकते हैं लेकिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ही गलियों में घुमा कर निमंत्रण देने में लगाया गया है जो कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा के खिलाफ है।

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए वह लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं. प्रतिभा सिंह को भी सांसद होने के नाते निमंत्रण दिया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!