Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांगड़ा: कुल्लू के युवक से 506 ग्राम चरस बरामद, मामला दर्ज

News Updates Network
By -
0
ज्वालाजी पुलिस थाना की टीम ने कार सवार एक युवक को 506 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए युवक की पहचान योगराज (28) निवासी गांव छलेरा बंजार जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ज्वालाजी मार्ग पर डोली गांव के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस सभी आने जाने वाली गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक मारुती ऑल्टो कार नंबर HP-01K7276 को चेकिंग के लिए रोका। चेकिंग के दौरान कार के स्टेयरिंग के नीचे डैश बोर्ड से एक पैकेट में 506 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे चरस के ये खेप कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करना था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!