Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

नेपाल में यात्रियों से भरा विमान लापता, 4 भारतीयों समेत 22 लोग थे सवार

News Updates Network
By -
0
नेपाल में तारा एयर 9 NAET ट्विन-इंजन वाले एक विमान के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि विमान का संपर्क एयरपोर्ट से टूट गया है। विमान में करीब 19 यात्री और 3 क्रू मेंबर्स सवार थे। लापता विमान में 4 भरतीय और 3 जपानी नागरिक सवार हैं जबकि शेष सभी नेपाली हैं। उक्त विमान ने सुबह 9:55 पर पोखरा से जोमसोम के लिए उड़ान भरी थी।

उधर, विमान के लापता होने की खबर मिलते ही मिनिस्ट्री ने तलाश के लिए मस्टैंग और पोखरा से दो निजी हेलीकॉप्टर तैनात किये हैं। मुख्य जिला अधिकारी नेत्र प्रसाद शर्मा ने बताया, “विमान को मस्टैंग जिले में जोमसोम के आसमान के ऊपर देखा गया था और फिर उसे माउंट धौलागिरी की ओर मोड़ दिया गया, जिसके बाद वह संपर्क में नहीं आया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जोमसोम के पास घम्सी में आग की लपटें दिखाई दी हैं। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरटी को भी धमाके की आवाज सुनाई दी है। ऐसे में क्यास लगाए जा रहे हैं कि विमान क्रैश हो गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!