Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी: नशे में टल्ली मिला निजी स्कूल बस का चालक, अभिभावकों ने पुलिस से की शिकायत,जानिए पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
सुंदरनगर : सुंदरनगर शहर के एक नामी निजी स्कूल की बस का चालक मंगलवार को नशे में टल्ली पाया गया, जिसकी लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद स्कूल से छुट्टी होने के बाद जब टैम्पो ट्रैवलर का चालक करीब 4 दर्जन बच्चों को लेकर पुराना बाजार और हंडेटी में पहुंचा तो वहां पर उतरते ही बच्चे रोने लगे। 

जब अभिभावकों ने बच्चों से बातचीत की तो उन्होंने चालक की हरकतों की सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद स्थानीय पार्षद चिंता डोगरा सहित करीब एक दर्जन अभिभावक मौके पर पहुंच गए और चालक को रोककर घटना की शिकायत डीएसपी दिनेश कुमार से की। 

इसके बाद बीएसएल कालोनी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैवलर चालक का ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटा। सुंदरनगर डीएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!