Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया, पढ़ें पूरी खबर

News Updates Network
By -
0
दिल्ली स्थित एम्स में उपचाराधीन पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को दिल का दौरा पड़ा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया है। न्यूरोलॉजी और पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर मिलकर उनका उपचार कर रहे हैं।

तीन वरिष्ठ डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व मंत्री का उपचार चल रहा है। साथ ही 24 घंटे निगरानी के लिए रेजिडेंट डॉक्टर्स की ड्यूटी भी लगाई है। बीते शनिवार को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पंडित सुखराम को सीएम जयराम ठाकुर के हेलिकाप्टर से दिल्ली ले जाया गया था। 95 वर्षीय पूर्व मंत्री को एम्स के आईसीयू में भर्ती किया गया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!