Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

राजनीति: मंडी के बाद कांगड़ा में होगी AAP की दूसरी रैली, 23 अप्रैल को कांगड़ा आ रहे केजरीवाल

News Updates Network
By -
0
23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल कांगड़ा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। मंडी में 6 अप्रैल की रैली के बाद अरविन्द केजरीवाल अब प्रदेश में दूसरी रैली करने जा रहे हैं। ऐसे में कई लोग भी AAP में शामिल हो सकते हैं। ये बात AAP के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कही।

उन्होंने कहा कि जनता हिमाचल में अब बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। भाजपा और कांग्रेस बारी-बारी से प्रदेश को लूट रही हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। प्रदेश में जनता के पास अब तीसरा विकल्प है जो केवल विकास को महत्व देता है। प्रदेश में लोग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं और आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!