Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

चंबा: सहकारी बैंक शाखा कार्यालय तीसा द्वारा नावार्ड के सौजन्य से वितीय साक्षरता शिविर का किया आयोजन

News Updates Network
By -
0
तीसा :-  हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कार्यालय तीसा द्वारा नावार्ड के सौजन्य से वितीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन ग्राम पंचायतों के गांव में ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए शिविरों का आयोजित किए जा रहे हैं। शाखा प्रबंधक  संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की  बैंकों द्वारा अनेको गांव में जाकर ग्रामीणों को बेंक से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कार्यालय तीसा द्वारा वित्तीय डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन ग्राम पधर में किया गया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक संदीप कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बैंक के क्षेत्र में नए डिजिटल तकनीक के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैंक की विभिन्न डिजिटल योजनायो , मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एप्लीकेशन, नेट बैंकिंग आदि के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों से आग्रह किया कि इन सुविधाओं का सही उपयोग करे। शिविर में पहुंचे लोगों को जानकारी देते हुए बताया की डिजिटल बैंकिंग के माध्यम से ही अधिक से अधिक अपना लेन देन करे। छोटी बचत से बड़ी बचत कैसे करें, विस्तार पूर्वक से जानकारी दी गई।


साथ ही आनलाइन फ्राड से बचने के बारे में भी जानकारी दी गई कि मूफ्त मैं कुछ नहीं मिलता सिर्फ धोखा मिलता है। लोगों को अपने एटीएम कार्ड का पिन नवंबर, एटीएम कार्ड का नम्बर ओर सीवीवी कोड तथा कोई भी फ्रॉड लिंक, संदेश, ओर इ मेल आए तो डिलीट कर देना इत्यादि के बारे मैं लोगों को जानकारी दी गई । उन्होंने लोगों को बताया की आज के इस युग में मोबाईल बैंकिंग से आप घर बेठे अपने बचत खाते में पेसे मंगवा व् किसी को भेज भी सकते है। आप लोगो को बेंको के चक्कर नहीं काटने पड़ते है।


इससे आपके समय की बचत भी होती है। वहीं दूसरी ओर इस उपयोग से सतर्कता रखनी चाहिए, ताकि किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके। इस अवसर पर बैंक के अन्य कर्मचारी ने भी लोगों को बैंकिंग संबंधी विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में  लोगों को बैंक की विभिन्न योजनाओं जैसे PMJJBY, PMSBY, APY, Kcc, jlg / SHG, बचत खाता, Rd योजना, FD SCHEME, DIGITAL BANKING LIKE MOBILE BANK APP, HIMPESA, NEFT, RTGS Imps, UPI ETC आदि के बारे में भी बताया /  शिविर में 45 से अधिक ग्रामीणों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!