Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम- हिमाचल के हमीरपुर जिले में चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का लिखित परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अब विभिन्न जिलों की ओर से मेरिट के आधार पर अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को हमीरपुर जिले में  पुलिस कांस्टेबल पद पर चयनित हुए उम्मीदवारों की सूची जारी हो गई है। जिले में कांस्टेबल के लिए 41 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इस संबंध उप पुलिस महानिदेशक सेंट्रल रेंज मंडी कम जिला भर्ती कमेटी हमीरपुर के चेयरमेन मधुसूदन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम पांच अप्रैल को घोषित किया गया था। यह परीक्षा प्रदेश के सभी जिलों में 27 मार्च को ली गई थी। 1334 पदों के लिए 75803 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए प्रदेश में 81 केंद्र बनाए गए थे। 

कांस्टेबलों के कुल 1334 पदों में से पुरुष कांस्टेबलों के 932 पदों के लिए 60454 और महिला कांस्टेबलों के लिए 311 पदों के लिए 14653 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अब जिला स्तर पर चयनित उम्मीदवारों की सूचियां जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कई जिलो में उम्मीदवारों के दस्तावेज जांचे जाने हैं, इसके बाद ही सूची जारी होगी। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!