Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : स्कार्फ पहनकर स्कूल आई छात्रा का फोटो वायरल, हिजाब विवाद को तूल देने का प्रयास नाकाम

News Updates Network
By -
0
अम्ब : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के उपमंडल अम्ब के एक सरकारी विद्यालय में छात्रा द्वारा स्कार्फ पहनने पर विवाद खड़ा हो गया। सोशल मीडिया में सफेद स्कार्फ पहने हुए छात्रा का चित्र वायरल होने के बाद मामले को तूल देने का प्रयास किया गया लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मामले को शांति से निपटा लिया। घटना के बाद स्कूल पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार लम्बे अरसे से 2 छात्राएं स्कूल में स्कार्फ पहनकर आ रही थीं लेकिन देश में उपजे हिजाब विवाद के मद्देनजर हाल ही में शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए बयान कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में तय ड्रैस कोड ही लागू होगा, को मुख्य तरजीह देते हुए स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं को स्कूल में पूर्ण तौर पर ड्रैस कोड में आने की हिदायत जारी की है।

इस बारे में प्रिंसीपल का कहना है कि शुक्रवार को 2 बहनों में से स्कूल में एक ही छात्रा आई हुई थी। उन्होंने कहा कि दोनों बेटियां पढ़ाई में हमेशा अव्वल स्थान पर रहती हैं। सूत्रों का कहना है कि बच्चियों के पिता एक सरकारी विद्यालय में गणित प्रवक्ता के पद पर सेवारत हैं। एसएचओ अम्ब आशीष पठानिया का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम स्कूल भेजी गई। पुलिस ने मौके पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!