Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Punjab News : लुधियाना हाईकोर्ट ब्लास्ट का आरोपी निकला पूर्व पुलिसकर्मी : पढ़ें पूरी खबर : Read More

News Updates Network
By -
0
पंजाब के लुधियाना कोर्ट में गुरुवार सुबह हुए ब्लास्ट में मारे गए व्यक्ति की पहचान पूर्व पुलिसकर्मी गगनदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। वह लुधियाना जिले के खन्ना सदर थाने में मुंशी के रूप में पदस्थ था। 

ड्रग माफिया से लिंक के कारण उसे 2019 में सेवा से बर्खास्त किया गया था। उसने दो साल तक जेल की सजा भी काटी। सितंबर में ही वह जेल से रिहा हुआ था।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गगनदीप सिंह जीटीबी नगर खन्ना का रहने वाला है। उसके पिता का नाम अमरजीत सिंह है। गगनदीप सिंह को STF ने अगस्त 2019 में 85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। वह एक महिला के साथ मिलकर नशा तस्करी करता था। मोबाइल सिम और डोंगल के नंबर से इसकी पहचान हुई है।

गगनदीप छोटे कद का पहलवान टाइप का था। उसके खिलाफ 11 अगस्त 2019 को U/S 21, 29-61-85 NDPS एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन STF मोहाली फेज 4 में FIR नंबर 75 दर्ज हुई थी। मामले में लुधियाना जिले के खन्ना में NIA ने छापा भी मारा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!