Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Solan : Batchwise Recruitment : कला अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती 27 दिसंबर से होगी शुरू : Read More

News Updates Network
By -
0


उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोलन द्वारा कला अध्यापकों के 22 पदों के लिए बैच आधार पर भर्ती के लिए जिला सोलन से संबंधित उम्मीदवारों की काउंसिलिंग 27 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। अन्य जिलों के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग 28 से 30 दिसंबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा दीवान चंदेल ने दी। 


उन्होंने कहा कि यह काउंसिलिंग उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सोलन के कार्यालय में आयोजित की जाएगी। सोलन जिला के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग 27 दिसंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी। 28 दिसंबर को बिलासपुर, सिरमौर व मंडी और 29 दिसंबर को किन्नौर, शिमला, कांगड़ा व चंबा जिलों के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 दिसंबर को हमीरपुर, ऊना, कुल्लू व लाहुल-स्पीति जिला के उम्मीदवारों के लिए काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि काउंसिलिंग के लिए सामान्य वर्ग के नौ पदों के लिए वर्ष 2004 तक का बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के पांच पदों के लिए वर्ष तक का 2005 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के चार पदों के लिए वर्ष 2010 तक का बैच, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के तीन पदों के लिए वर्ष 2005 तक का बैच व अनुसूचित जनजाति वर्ग के एक पद के लिए वर्ष 2005 तक का बैच निर्धारित किया गया है। 


दीवान चंदेल ने कि काउंसिलिंग के लिए सोलन जिला के पात्र उम्मीदवारों को बुलावा पत्र प्रेषित किए जा रहे हैं। यदि किसी उम्मीदवार को बुलावा पत्र नहीं मिलता है तो वह कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की गई सूची को देख सकते हैं। यदि किसी उम्मीदवार का नाम रोजगार कार्यालय से छूट गया हो तो वह अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय से 20 दिसंबर तक अपना नाम इस कार्यालय को प्रेषित कर सकते हैं। दीवान चंदेल ने कहा कि सभी उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के दिन सभी अर्हता एवं पात्रता पूर्ण करते हुए बायो डाटा प्रपत्र को भरकर लाना होगा। यह बायोडाटा प्रपत्र वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!