रात करीब दस बजे पुलिस को स्थानीय सिविल अस्पताल से हादसे के संबंध में सूचना मिली। पुलिस ने जानकारी मिलने के बाद हादसे की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद आस पास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।
जहां डॉक्टर ने जांच के बाद धनीराम को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। पांवटा साहिब के डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि एक युवक की मौत हुई है जबकि दूसरा घायल है।