Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Mandi : Murder : जंजैहली में शिक्षा विभाग के क्लर्क की हुई हत्या, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद दो गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
हिमाचल के मंडी जिला में बीते रोज घर के पास नाले में मिले शिक्षा विभाग (Education Department) में कार्यरत क्लर्क (Clerk) के शव मामले में नया खुलासा हुआ है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का राज खुला है। बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग में कार्यरत क्लर्क पदम सिंह 45 वर्षीय की हत्या (Murder) कर उसका शव नाले में फेंका गया था। पुलिस ने इस मामले में अब हत्या की धारा को जोड़ कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने हत्या व एससी एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस थाना जंजैहली के तहत बखलाड़ में शिक्षा विभाग में सेवारत क्लर्क की संदेहास्पद मौत हुई थी। क्लर्क पद्म सिंह का शव घर से कुछ दूरी पर नाले में पड़ा मिला था। पद्म सिंह शिक्षा विभाग में बतौर क्लर्क कार्यरत था। बताया जा रहा है कि रविवार को पद्म सिंह समारोह मे शरीक होने गया था। 

रात को परीचित व्यक्ति उसे घर के पास सड़क पर छोड़ गया। उसके बाद पद्म सिंह सड़क से घर के लिए तो गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव घर के साथ लगते नाले से बरामद हुआ। उसके चेहरे पर गंभीर घाव के निशान थे। मौत पर लोग कई तरह के कयास लगा रहे थे। लेकिन अब क्लर्क की हत्या की बात सामने आई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!