Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Churah : पुखतला में दोमंजिला मकान हुआ राख : Read More

News Updates Network
By -
0
उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत गुवाड़ी के पुखतला गांव में एक मकान जलकर राख हो गया।

चुराह : उपमंडल चुराह के तहत ग्राम पंचायत गुवाड़ी के पुखतला गांव में एक मकान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि परिवार का कोई भी सदस्य आग की चपेट में नहीं आया।

सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुखतला निवासी अमरनाथ, बहादुर सिंह, जोध सिंह पुत्र व विमला देवी पुत्री भगवान दास के संयुक्त दोमंजिला मकान में अचानक आग लग गई। जिस समय मकान में आग लगी, उस वक्त जोध सिंह का परिवार मकान के भीतर सो रहा था। 

जैसे ही उन्हें मकान में आग लगने का पता चला तो वे जाग गए। उन्होंने बाहर देखा तो मकान में आग लगी हुई थी। जोध सिंह घर से बाहर निकला तथा चिल्लाने लगा। इस पर आस-पड़ोस के लोग जाग गए और घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद हादसे की सूचना अग्निशमन विभाग व प्रशासन को दी।
तीसा से अग्निशमन विभाग की गाड़ी करीब एक घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक पूरा मकान जलकर राख हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शार्टसर्किट के कारण मकान में आग लगी होगी। ग्राम पंचायत गुवाड़ी के उपप्रधान चमन शर्मा ने प्रशासन से प्रभावित को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

किसके कितने कमरे जले

अग्निकांड में जोध सिंह के दो कमरे जलकर राख हो गए। इसके अलावा अमरनाथ, बहादुर सिंह तथा विमला देवी का एक-एक कमरा जला है। उक्त मकान इन सभी का संयुक्त मकान था। इसमें वर्तमान समय में महज जोध सिंह ही रहता था। जबकि अन्य भाई-बहन अपने अलग मकानों में रहते थे। लेकिन इस मकान में उनका हिस्सा था। मकान जलने के बाद प्रभावित जोध सिंह अपने भाइयों के मकान में रह रहा है।

------

पुखतला में आग लगने की घटना के बारे में पता चला था। राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो रमेश कुमार व पटवारी तारा चंद को मौके पर भेजकर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। अग्निकांड में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है।

-अपराजिता चंदेल, एसडीएम चुराह।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!