Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Police Checking : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कल्लर के पास दो व्यक्तियों से बरामद की 4 किलो 6 ग्राम चरस : Read More

News Updates Network
By -
0


बिलासपुर : थाना सदर की पुलिस ने कल्लर के पास नाका लगाया हुआ था और गाड़ियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मंडी की ओर से चंडीगढ़ की तरफ जा रही गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका गया, तो उसमें बैठे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो गाड़ी से पुलिस को दो लिफाफे बरामद हुए, जब उन्हें खोला गया तो उनसे चरस बरामद हुई। 


जब उसका वजन किया गया तो एक में 3.954 ग्राम चरस और 0.52 ग्राम हशीश तेल बरामद किया गया। दोनों का वजन जब मिलाया गया तो 4 किलो 06 ग्राम पाया गया। दोनों व्यक्ति कुल्लू के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है। 


वहीं, बिलासपुर एसपी एसआर राणा ने बताया कि पुलिस ने 4.06 ग्राम चरस बरामद की है। उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है कि वह चरस कहां से लाए और कहां ले जा रहे थे। पुलिस ने धारा 21/29 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!