Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Solan : मोबाइल फोन में लगी आग , बैडशीट ,कम्बल व गद्दे जले : Read More

News Updates Network
By -
0


सोलन: आपका स्मार्ट फोन कितना खतरनाक हो सकता है, इसका अंदाजा वही लगा सकता है जिस पर यह बीती हो। शहर के साथ लगते शमलेच गांव के विभु बनाल (अधिवक्ता) ने घर में बैड पर रखे अपने स्मार्ट फोन में आग लगते देखी तो उनके होश उड़ गए। मोबाइल लावे की तरह पिघल गया और कंबल, बैडशीट व गद्दे भी जल गए। गनीमत यह रही कि समय रहते आग को बुझा दिया नहीं तो काफी नुक्सान हो सकता था।


विभु बनाल ने बताया कि उन्होंने 6 माह पहले ही करीब 18 हजार रुपए में शाओमी रैडमी नोट 8 प्रो मोबाइल खरीदा था। शनिवार शाम को जब वह घर पहुंचे तो मोबाइल कमरे में बैड पर रखा और खाना खाने दूसरे कमरे में चले गए। 


जब परिवार के सदस्यों ने कमरे से धुआं निकलते देखा तो कुछ समझ नहीं आया। जब दरवाजा खोलकर देखा तो मोबाइल लावे की तरह पिघल रहा था और इससे बैडशीट, कंबल और गद्दे में आग लग गई थी।


उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में देश के अन्य स्थानों पर भी इसी कंपनी के मोबाइल जलने की घटनाएं हुई हैं। इसके बाद भी गुणवत्ता पर कोई ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने कंपनी से इस नुक्सान की भरपाई करने की मांग की है। वह इसकी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवाएंगे और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!