Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

New Delhi : NDA के सहयोगी दल की सांसद ने रखी CAA कानून को वापस लेने की मांग : Read More

News Updates Network
By -
0
नई दिल्ली:संसद के शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) में सरकार किसी भी विषय पर चर्चा और बहस के लिए तैयार है. केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal) ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में हिस्सा लेने के बाद यह बात कही. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सदन में सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए।

वहीं, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) की सांसद ने मीटिंग में नागरिकता (संशोधन) कानून (CAA) को हटाने की मांग की. एनपीपी सांसद अगाथा संगमा (Agatha Sangma) ने कहा, “एनडीए में शामिल पार्टियों के फ्लोर नेताओं की बैठक में मैंने केंद्र सरकार से लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सीएए को वापस लेने की अपील की.”

सर्वदलीय बैठक इन मुद्दों पर हुई चर्चा इससे पहले, संसद के शीतकालीन सत्र से पहले सरकार की ओर से रविवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में अधिकतर विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी विवाद, महंगाई, किसानों, न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी को लेकर कानून बनाए जाने, बेरोजगारी, लद्दाख में चीन के अतिक्रमण सहित कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा किए जाने की मांग की और सरकार को रचनात्मक मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग देने का आश्चासन दिया।

सरकार ने विपक्षी दलों को आश्वस्त किया कि वह विपक्ष के सकारात्मक सुझावों पर विचार करने और नियमों के तहत अध्यक्ष एवं सभापति की अनुमति से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कराने को तैयार है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संवाददाताओं का बताया, “सर्वदलीय बैठक में विभिन्न दलों के 42 नेताओं ने हिस्सा लिया. इसमें विभिन्न विषयों पर रचनात्मक चर्चा हुई और विपक्ष की ओर से कुछ अच्छे सुझाव आए.”

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!