Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Shimla : Rape Allegation: सातवीं के छात्र पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल प्रदेश में सातवीं के छात्र पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की की तबीयत खराब होने पर जब उसके परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर गए तब लड़की के गर्भवती होने का पता और पूरा मामला सामने आया। 

जानकारी के अनुसार, मामला शिमला के बालूगंज थाना क्षेत्र का है और आरोपी और पीड़ित दोनों ही प्रवासी है। दुष्कर्म का आरोप स्कूली छात्र पर लगा है और वह सातवीं में पढ़ता है। आरोपी भी नाबालिग है। 

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की है। पीड़िता ने पूछताछ में परिजनों को बताया कि टूटीकण्डी क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। DSP हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर धारा-376 और पॉक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों नाबालिग हैं।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!