Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Shimla : Dead Body Found : दिवाली की रात घर से गायब हुए बच्चे का 2 हिस्सों में बंटा मिला शव : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला की कोढ़ी कालोनी से दिवाली की रात घर के आंगन से गायब हुए 5 साल के मासूम का शव घर से आधा किलोमीटर दूर जंगल में झाड़ियों से बरामद हुआ है। 

बच्चे के शव को खोजी कुत्तों द्वारा तलाश किया गया है जोकि 2 हिस्सों में बंटा हुआ था। 

परिजनों के अनुसार दिवाली की रात करीब साढ़े 10 बजे उक्त बच्चा घर के साथ ही 2 अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था कि तभी तेंदुए ने बच्चे को उठा लिया। वहीं अब शनिवार को बच्चे का शव जंगल से बरामद हुआ है। 

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या सच में बच्चे को तेंदुए ने उठाया है या फिर किसी अन्य जानवर ने। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी कनलोग क्षेत्र से आदमखोर तेंदुए ने बच्चे को अपना शिकार बनाया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!