Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Dharamshala : Congress : भाजपा सरकार शहीदों की प्रतिमाएं नहीं बना सकती तो कांग्रेस बनवाएंगी : राजेश : Read More

News Updates Network
By -
0
धर्मशाला : शहीदों की प्रतिमाओं के जीर्णोंद्वार तो कहीं निर्माण को लेकर शहीद परिवारों से पैसे लेना एक दुखद कार्य है। यह वह शहीद हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूतियां दी है। इन शहीदों के प्रतिमाओं के निर्माण के लिए भी पैसा लिए जाना भाजपा सरकार की शहीदों के प्रति क्या सम्मान है उसे भी दर्शाता है। यह बात धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. राजेश शर्मा ने कही। 

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सरकार शहीदों की प्रतिमाएं नहीं बना सकती है तो कांग्रेस इस ओर अपना कदम उठाएगी, और जरुरत पड़ी तो बतौर एक समाजसेवी वह भी इन प्रतिमाओं को मूर्त रुप से देने से पीछे नहीं हटेंगे। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 3 विधानसभा व एक संसदीय क्षेत्र में जनता ने भाजपा को अपना आइना दिखा दिया है। विकास का दम भरने वाली भाजपा को जनता ने अपना जनादेश देकर यह भी साबित कर दिया है कि अब लोगों को भाजपा से मोह भंग हो चुका है। 

उपचुनाव में कांग्रेस को मिले जनादेश से यह साफ है कि अब 2022 में प्रदेश में कांग्रेस सत्तासीन होगी और 2024 के लोकसभा के चुनावों में भी पूरे देश में कांग्रेस आगे रहेगी। डॉ. राजेश शर्मा ने कहा कि अब उपचुनाव में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हार के बाद यह भी यह माना है कि महंगाई की वजह से हमें हार का सामना भी करना पड़ा है। बड़ी बात यह है कि कांग्रेस पहले से ही बढ़ रही महंगाई को लेकर अपनी आवाज को उठा रही थी, जिसे भाजपा द्वारा अनदेखा किया जाता रहा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ ही उपचुनाव में चुनाव मैदान में थी, वर्तमान सहित पूर्व पार्टी अध्यक्ष भी एकसाथ चुनाव मैदान में थे और इसका परिणाम यह रहा कि कांग्रेस को सभी सीटों पर जीत भी मिली। जिसका श्रेय कांग्रेस नेताओं सहित आमजन व पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को जाता है। अब भले ही सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल के दाम कम किए गए हों, लेकिन गरीब वर्ग के लोगों के लिए खाद्य वस्तुओं के मूल्यों को भी कम करने की ओर कदम उठाने की जरूरत है।  

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!