Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Petrol And Diesal Price in HP : हिमाचल में 6 से 11 रुपये कम हुए पेट्रोल डीज़ल के रेट, जाने नई दरें : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला में गुरुवार को पेट्रोल के दाम 101.65 रुपये प्रति लीटर हैं. हालांकि अब भी दाम 100 रुपये से ऊपर ही हैं. वहीं, डीजल के दाम 86.20 रुपये प्रति लीटर हैं. शिमला (Shimla) में बुधवार को पेट्रोल के दाम करीब 107.49 रुपये और डीजल 97.48 रुपये प्रति लीटर थे
हिमाचल में और कम होंगे दाम: सीएम जयराम ठाकुर
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का निर्णय लिया है. 

दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री जी ने जनता को यह विशेष राहत दी है." उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में यातायात के साधन पेट्रोल और डीजल पर निर्भर हैं, ऐसे में जनता को इस रियायत का सीधा लाभ मिलेगा. पेट्रोल और डीजल पर टैक्स (VAT) कम करने को लेकर प्रदेश सरकार जल्द इसकी अधिसूचना जारी करेगी. ऐसे में हिमाचल में पेट्रोल और डीजल के रेटों में और कटौती होगी.

विक्रमादित्य सिंह ने क्या कहा

पेट्रो पदार्थों की कीमतों की कमी पर कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मंडी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार के चलते पेट्रोल और डीजल के रेट कम हुए हैं. मंडी में प्रतिभा सिंह के जीतते ही मोदी सरकार ने दामों में कटौती की है. उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, पिक्चर अभी बाकी है. मंडी की जनता सर्वश्रेष्ठ केंद्र सरकार को हिला डाला.’

क्या बोली कांग्रेस

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल उपचुनाव में बुरी हार के एक दिन बाद मोदी सरकार ने डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये और पेट्रोल पर प्रति लीटर 5 रुपये गिराए. उन्होंने हिमाचल जयराम सरकार से आग्रह किया है कि वो भी जनहित में हिमाचल में भी पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कम करे.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!