Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Mandi : Murder : जंजैहली के बरयोगी में JCB ऑप्रेटर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
पुलिस थाना जंजैहली के तहत ग्राम पंचायत बरयोगी में जेसीबी ऑप्रेटर की हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पंजाब के मुकेरियां निवासी प्रवीण कुमार पुत्र तरसेम सिंह किसी ठेकेदार के पास जेसीबी ऑप्रेटर के तौर पर तैनात था और दिवाली के चलते अपने एक दोस्त जोगिंदरू उर्फ दुनी चंद के साथ कमरे में बैठकर पार्टी मना रहा था। 

इसी दौरान दोनों दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। उसके बाद ऑप्रेटर शौच के बहाने बाहर निकल गया और खड्ड की तरफ खड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी पीछे से आया और ऑप्रेटर को लात मार दी, जिससे वह खड्ड में जा गिरा।

आसपास खड़े लोग तुरंत घायल ऑप्रेटर को रामपुर अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक जेसीबी ऑप्रेटर जल शक्ति विभाग के जल जीवन मिशन के तहत पंजाब की एक इरिगेशन कंपनी द्वारा बरयोगी में उठाऊ पेयजल योजना पर काम करता था। 

डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!