Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Bilaspur : Drugs Case : 1.19 ग्राम चिट्टे के साथ जीप चालक गिरफ्तार, जला हुआ नोट भी हुआ बरामद : Read More

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : बरमाणा पुलिस ने एक जीप चालक से 1.19 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई राजेश कुमार एसीसी माइनिंग एरिया में गश्त कर रहे थे। इस दौरान जब वह क्वारी के पास पहुंचे तो वहां पर एक जीप को खड़ा हुआ देखा। 

पुलिस को देखकर जीप चालक घबरा गया तथा उसने कंडक्टर सीट के लिए नीचे कुछ फैंका, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति द्वारा कंडक्टर सीट के नीचे फैंकी गई वस्तु को उठाकर इसका निरीक्षण किया तो यह चिट्टा पाया गया। इलैक्ट्रॉनिक तराजू से तोलने पर उसका वजन 1.19 ग्राम पाया गया।

इसके साथ ही पुलिस को वहां से एक 10 रुपए का जला हुआ नोट भी मिला। पुलिस ने आरोपी पंकज निवासी नालग के विरुद्ध थाना बरमाणा में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा उसे हिरासत में ले लिया। डीएसपी बिलासपुर राज कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को सीआरपीसी की धारा के तहत नोटिस देकर रिहा कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!