Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Mandi : Accident: चंडीगढ़-मनाली NH-21 पर स्कूटी को घसीटता हुआ ले गया जीप चालक : जानिए कैसे हुआ हादसा: Read More

News Updates Network
By -
0


मंडी : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सड़कों पर वाहन चालकों की लापरवाही के कारण सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामले में बीती देर रात करीब 9 बजे मंडी जिला के सुंदरनगर से गुजरने वाले चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे-21(Chandigarh Manali National Highway) पर नरेश चौक के समीप एक तेज रफ्तार जीप पहले स्कूटी को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया और मौके पर मौजूद कार को भी टक्कर मार दी। 

अफरा-तफरी के माहौल में स्थानीय लोगों द्वारा लोगों जीप चालक को दबोच लिया गया और चालक की जमकर धुनाई भी कर डाली। 

वहीं मामले की सूचना बीएसएल पुलिस थाना (BSL Police Thana) को दी गई और पुलिस ने मौके पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में जीप चालक द्वारा गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद वहां से भागने का प्रयास किया। 

लेकिन कुछ ही दूरी पर लोगों द्वारा उसे दबोच लिया गया। मामले की जानकारी देते हुए स्कूटी मालिक पंकज सैनी ने बताया कि घर के बाहर स्कूटी को खड़ा किया था। उसी दौरान तेज रफ्तार जीप चालक आया और स्कूटी को घसीटता हुआ लगभग 200 मीटर दूर तक ले गया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर (DSP Sundernagar) दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत (Complaint) मिली थी और पुलिस मामले में जांच कर रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!