Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kullu Road Accident : जीप सड़क हादसे का शिकार , चालक की मौत तीन घायल : Read More

News Updates Network
By -
0
कुल्लू: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के सैंज में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। सैंज के रैला के तहत जीरो प्वाइंट पर जीप हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई है और एक महिला सहित तीन लोग गम्भीर रूप से घायल है। 

बताया जा रहा है कि ये सभी सैंज के रहने वाले है और जीप में सवार हो कर कहीं जा रहे थे। हादसे (Accident) में चालक की मौत हुई है। वीना देवी( 33) रवती राम ( 42) पुनीत(23) घायल है। हादसे का पता चलते ही लोगों ने पुलिस(Police) को सूचित किया और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 

हादसे के सभी घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है। एसपी कुल्लू ने हादसे की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!