Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kullu : होटल में जुआ खेलते हुए 9 लोग गिरफ्तार, 1.18 लाख से अधिक की नकदी बरामद : Read More

News Updates Network
By -
0
कुल्लू : पुलिस ने शमशी इलाके के एक होटल में 9 जुआरियों को जुआ खेलते हुए दबोचा है। सभी को गिरफ्तार करके पुलिस थाना ले गई। इनके खिलाफ पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर होटल के कमरा नंबर 401 में दबिश दी गई। दबिश के दौरान इन जुआरियों को धरा गया। 

इन जुआरियों की पहचान हितेश निवासी मंडी पंडोह, दुनी चंद निवासी चौंग, दया ठाकुर निवासी सरोआ चच्योट मंडी, सुंदर ठाकुर निवासी टकोली मंडी, खूब राम और पूर्णगीर निवासी सोझा पंडोह मंडी, चौबे राम निवासी पीज कुल्लू, दीपक शर्मा निवासी देओरी नागधार मंडी और योगराज निवासी भुट्ठी कालोनी कुल्लू के रूप में हुई है। 

इस कार्रवाई के दौरान जुआरियों के कब्जे से 1.18 लाख रुपए से अधिक नकद और प्लेइंग कार्ड्स की भी बरामदगी हुई। एसपी गुरदेव शर्मा ने इन जुआरियों के धरे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ भविष्य में भी कार्रवाई होती रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!