Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Accident : सीमेंट से भरा ट्रक खाई में गिरा : दो व्यक्ति घायल : Read More

News Updates Network
By -
0
स्वारघाट : रविवार दोपहर नैशनल हाईवे (National Highway)चंडीगढ़-मनाली पर सीमैंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 100 मीटर नीचे जा गिरा। हादसा नालियां नामक स्थान पर हुआ। 

इस हादसे में ट्रक में सवार 2 लोग घायल हो गए हैं। घायल ट्रक चालक की पहचान विद्या सागर पुत्र बिखा राम गांव अमरपुर तहसील घुमारवीं जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान राकेश कुमार पुत्र नूरता राम गांव रजवाहण तहसील नालागढ़ जिला सोलन के रूप में हुई है। 

घायलों को स्थानीय लोगों द्वारा पीएचसी स्वारघाट(PHC Swarghat) पहुंचाया गया, जहां उपचार न मिलने के चलते घायल राकेश कुमार को नालागढ़ अस्पताल रैफर कर दिया गया है। वहीं ट्रक के खाई में गिरने से परखच्चे उड़ गए हैं। सीमैंट से लदा यह ट्रक बिलासपुर से कीरतपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक में सवार राकेश कुमार भी ट्रक चलाता है तथा वह इस ट्रक में स्वारघाट से लिफ्ट लेकर बघेरी जा रहा था। वहीं सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!