Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kangra : क्रशर मालिकों व ग्रामीणों के बीच खूनी झड़प मामले में एक आरोपी गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
डमटाल : इंदौरा के मंड क्षेत्र के गांव मलकाना में बीते दिन क्रशर मालिकोंऔर गांववासियों के बीच हुई खूनी झड़प में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है जबकि एक आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

DSP नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने क्रशर मालिकों व गांववासियों के बीच हुई खूनी झड़प पर कार्रवाई करते हुए थाना इंदौरा और पुलिस चौकी ठाकुरद्वारा को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए जिसके बाद पुलिस ने बीते दिन हुए झगड़े में तेजधार हथियार से गांववासी बुजुर्ग पर वार कर गम्भीर रूप से घायल करने वाले आरोपी जसवीर सिंह पुत्र मनजीत सिंह वासी वार्ड नम्बर-7 इन्दौरा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गांववासियों का कहना है कि मंड क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशरों द्वारा प्रशासन और सरकार के नाक तले अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। हजारों एकड़ सरकारी व निजी भूमि पर पोकलेन मशीनें और जेसीबी मशीनें भूमि का सीना छलनी कर रही हैं। लोगों की जानमाल की सुरक्षा करने में पुलिस विफ ल हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!