Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Hamirpur : कंगना रणौत से पद्मश्री पुरस्कार वापस ले सरकार : अनिता वर्मा : Read More

News Updates Network
By -
0
हमीरपुर : महिला कांग्रेस (Congress) की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव अनीता वर्मा ने प्रैस बयान में बॉलीवुड अभिनेत्री की टिप्पणी को देशद्रोह करार देते हुए मांग की है कि सरकार उन्हें अपमान करने के लिए हाल ही में दिए गए पद्मश्री (PadamShree) पुरस्कार को वापस ले। उन्होंने कहा कि मैं मांग करती हूं कि कंगना रणौत अपने बयान के कारण सभी भारतीयों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। 

कंगना ने हमारे स्वतंत्रता आंदोलन और हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान (Insult)किया है। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार को महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, सरदार वल्लभ भाई पटेल का अपमान करने वाली ऐसी महिला से प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार वापस लेना चाहिए। अगर सरकार उन्हें पद्मश्री पुरस्कार दे रही है तो इसका मतलब है कि सरकार इन्हें बढ़ावा दे रही है।

अनीता वर्मा ने कंगना रणौत (Kangna Ranaout)को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस व भगत सिंह जैसे स्वतंत्रता सेनानियों सहित लाखों नागरिकों द्वारा दिए गए बलिदान का अपमान है जोकि कदापि सहन नहीं होगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!