Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Bilaspur : दिवाली, गुरू पर्व, क्रिसमस और नव वर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय निर्धारित - पंकज राय

News Updates Network
By -
0


बिलासपुर - उपायुक्त पंकज राय आदेश जारी करते हुए बताया कि दिपावली, गुरू पर्व, क्रिसमस और नव वर्ष पर पटाखे फोड़ने का समय निर्धारित किया गया है उन्होने कहा कि विभिन्न आने वाले त्योहारो के उपलक्ष मे जिला में पटाखे चलाने हेतु माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशानुसार व प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशों के मध्य नजर 4 नवंबर दिपावली पर पटाखों को फोडने का समय रात 8 बजे से 10 बजे तक निश्चित किया गया है । 

अन्य त्योहारों के आयोजन में जैसे 19 नवंबर को गुरु पर्व के उपलक्ष पर प्रातः 4 बजे से 5 बजे व रात 9 बजे से 10 बजे तक तथा 25 व 26 दिसंबर क्रिसमस संध्या पर रात 11ः55 से प्रातः साढे 12 बजे  तक तथा नए साल उपलक्ष में 31 दिसंबर रात 11ः55 बजे से 1 जनवरी 2022 को सुबह 12ः30 बजे तक ही पटाखे फोडने का समय निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों पर सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!