Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Drugs : हिमाचल में चिट्टा सप्लाई करने वाले नाइजीरियन को बिलासपुर पुलिस थाना तलाई की टीम ने दिल्ली से किया गिरफ्तार : एसपी बिलासपुर : Read More

News Updates Network
By -
0
नशे का कारोबार विदेशों से भी जुडे हिमाचल के तार उल्लेखनीय है कि हिमाचल पुलिस की जिला बिलासपुर के पुलिस थाना तलाई की टीम ने अब दिल्ली के द्वारका गेट से नशे के विदेशी सौदागर को धर दबोचने में सफलता हासिल की है। हांलाकि प्राथमिक जांच में आरोपी की पहचान तंजानिया निवासी डेशमंड उर्फ कोको ब्रो के रूप में हुई है। जबकि आरोपी दिल्ली से प्रदेश में चिट्टे सहित अन्य नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। 

गौरतलब है कि पुलिस थाना तलाई के प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर व मुख्य आरक्षी सुरेंद्र, सहित अन्य कर्मचारियो ने यातायात चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार दो युवकों से कल्लर में हाल ही में महेंद्र व सचिन कुमार को 15 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस पुछताछ मे इन दोनों युवकों से पता चला कि वह दिल्ली से तंजानिया के रहने वाले युवक से नशे की खेप खरीदता है और उसे हिमाचल में सप्लाई करता है। 

जब इस संदर्भ पुलिस अधीक्षक S R Rana से संपर्क किया तो उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि जिला बिलासपुर में पहली बार विदेशी नशे के सौदागर को तलाई पुलिस के थाना प्रभारी कर्म सिंह ठाकुर, मुख्य आरक्षी सुरेन्द्र, चंद्रशेखर ,विपन कुमार व कुनाल ने दिल्ली के द्वारका गेट (Dwarka Gate)से गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है तथा आरोपी की पहचान तंजानिया निवासी डेशमंड उर्फ कोको ब्रो के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान को बडी तेजी से चलाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!