Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Bilaspur : Drugs : बिलासपुर में फास्ट फूड की दुकान से 4.78 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : थाना बरमाणा की एसआईयू टीम ने बैरी में एक फास्ट फूड की दुकान से चिट्टा बरामद किया है। जानकारी के अनुसार एसआईयू टीम SIU Team प्रभारी एएसआई प्रभाकर राम की अगुवाई में मंगलवार दिन को गश्त कर रही थी। इस दौरान जब टीम गश्त करती हुई बैरी में पहुंची तो पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि फास्ट फूड (Fast Food) की आड़ में संबंधित दुकानदार द्वारा चिट्टा बेचा जा रहा है।

जिस पर पुलिस ने संबंधित फास्ट फूड की दुकान पर दबिश दी और दुकान की तलाशी लेने पर पुलिस को रसोईघर की पिछली दीवार के बाएं कोने में प्याज की बोरी के पीछे एक पॉलीथीन का गांठ लगा हुआ लिफाफा मिला। लिफाफे का निरीक्षण करने पर उसमें से चिट्टा हुआ, जिसका वजन 4.78 ग्राम निकला। 

SP बिलासपुर साजू राम राणा ने इसकी पुष्टि की है तथा बताया कि आरोपी सुशील कुमार (30) निवासी नालग तहसील सदर को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके विरुद्ध NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!