Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Bilaspur: एचआरटीसी बिलासपुर प्रबंधन ने बिलासपुर से बंदला 4:15 PM पर चलने वाली बस को 'स्कूल बस' का कारण देकर नहीं भेजा ,ग्रामीणों को हुई परेशानी : Read More

News Updates Network
By -
0
पिछले दिन यानी  01-11-2021 को 4:15 PM पर बिलासपुर से बंदला रूट पर चलने वाली बस को 'स्कूल बस' होने का हवाला देने पर एचआरटीसी प्रबंधन बिलासपुर ने बस को रूट पर नहीं भेजा ।
 
जानकारी के मुताबिक बस को बस अड्डे में लगाया गया था बस में लगभग 37 से 38 सवारियां बैठी हुई थी । जब बस निर्धारित समय पर रूट पर नहीं चली तो बस अड्डे में मौजूद सहायक अड्डा प्रभारी से ग्रामीणों ने पूछा की बस क्यों नहीं जा रही तो सहायक अड्डा प्रभारी ने स्कूल बस होने का हवाला देते हुए कहा कि बस नहीं जाएगी । 'आरएम से बात कर लो ' और कार्यालय से बाहर जाने को कहा । 

तुरंत एचआरटीसी आरएम बिलासपुर को फोन किया गया तो आरएम बिलासपुर ने कहा - यह स्कूल बस है हम बस को नहीं भेजेंगे और फोन काट दिया और उसके तुरंत बाद ग्राम पंचायत बंदला के प्रधान ने भी फोन किया पर जबतक फोन मिलता फोन 'Not Reachable' था ।

सवारियों को बस से उतरने को कहा और बस को वर्कशॉप ले गए । जिससे ग्रामीणों को बहुत परेशानी हुई।ग्रामीणों का कहना है की ऐसे तानाशाही अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए  । ग्रामीणों ने मांग की है की बस को निरंतर चलाया जाए ।

इस मामले में न्यूज अपडेट मीडिया के चीफ एडिटर ने परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को लिखित में शिकायत पत्र भेजा है।



 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!