इस तरह से चारों सीटों पर कांग्रेस ने भाजपा को चित्त कर दिया। मंगलवार सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, मंडी सीट पर प्रतिभा सिंह ने बढ़त बना ली। फतेहपुर में कुछ राउंड बाद भाजपा को बढ़त मिली, लेकिन यह भी बड़ी देर तक नहीं टिक पाई। अर्की और जुब्बल कोटखाई में भाजपा कभी आगे नहीं हो पाई। महंगाई का मुद्दा सरकार पर इतना भारी पड़ा कि एक सीट तक नहीं बच पाई। मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह विजयी रहीं, जिन्हें 3,69,565 मत प्राप्त हुए। भाजपा के उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशहाल चंद ठाकुर को 3,62,075 मत, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अंबिका श्याम को 3617, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशी राम ठाकुर को 1262, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी अनिल कुमार को 1119 और सुभाष मोहन स्नेही को 1772 मत प्राप्त हुए। (एचडीएम)
HP News: हिमाचल में कांग्रेस की दिवाली : Read More
By -
Wednesday, November 03, 2021
0
मंडी संसदीय सीट और तीन विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा चारों खाने चित हो गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा की मंडी सीट को भी भाजपा नहीं बचा पाई। 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह बड़ा उलटफेर हुआ है। मंडी संसदीय सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह 7490 वोट से जीत गई हैं। यह इस सीट पर सबसे कम मार्जिन है, लेकिन राज्य और केंद्र में भाजपा की सरकार के होते हुए उनकी जीत बड़ी है। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई और कांग्रेस के रोहित ठाकुर 6293 वोट से चुनाव जीत गए। फतेहपुर सीट पर भी कांगे्रस के भवानी सिंह पठानिया 5789 वोट से जीते। अर्की सीट भी कांगे्रस के संजय अवस्थी 3277 वोट से जीत गए।