जीएस बाली सबसे पहले 1998 में नगरोटा बगवां से विधायक बने और उसके बाद 2003, 2007 और 2012 में भी चुनाव जीते।
मार्च 2003 में वह सबसे पहले कैबिनेट मिनिस्टर बने और उसके बाद से अपने राजनीतिक जीवन में तीन विभागों की अगुवाई उन्होंने की। वह ट्रांसपोर्ट के अलावा फूड एंड सिविल सप्लाई और तकनीकी शिक्षा में भी कैबिनेट मंत्री रहे। ट्रांसपोर्ट मंत्री रहते हुए हर बस पर उनका नंबर होता था, ताकि सवारियों को यदि कोई दिक्कत हो तो उनको लोग सीधे फोन कर सकें। उनके बाद यह प्रयोग कोई दूसरा मंत्री नहीं कर पाया।
नॉन स्टॉप बस सिस्टम
जिला मुख्यालय से राजधानी के लिए नॉन स्टॉप बसों का सिस्टम उन्होंने शुरू किया और एचआरटीसी के बेड़े में बसों की संख्या को भी बढ़ाया। जीएस बाली राज्य के सबसे बड़े जिले कांगड़ा की राजनीति का प्रमुख चेहरा थे, इसलिए 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले उनका निधन कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा झटका है।
आज लाई जाएगी पार्थिव देह
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से आज लाया जा रहा है और उसके बाद आगे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया तय होगी फिलहाल पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए कांगड़ा मे रखा जाएगा।