Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह बोलीं; वीरभद्र नहीं, तो वीरभद्र का नाम ही सही Read Full News...

News Update Media
By -
0

कांग्रेस  को हर चुनाव में वीरभद्र सिंह का आशीर्वाद मिलता रहा, उनके रहते हमें चिंता नहीं होती थी। वह अब साक्षात नहीं हैं, पर उनका आशीर्वाद हम पर रहेगा। वीरभद्र सिंह का नाम लेकर चुनाव में उतर रही हूं, क्योंकि राम नहीं, तो राम का नाम ही सही। यह बात मंडी लोकसभा क्षेत्र से उपचुनावों के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कही। वह अपने निजी आवास होलीलॉज में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रही थी। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी का आभार जताया। प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी की जनता ने चुनाव के लिए प्रेरित किया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह दुविधा में थीं कि इस दुख की घड़ी में चुनाव कैसे लड़ूं। हाल ही में छोटे भाई का भी देहांत हुआ है। मंडी की जनता से संवाद किया, तो उनकी इच्छा पर मैदान में उतरी हूं। आठ अक्तूबर को मंडी में नामांकन होगा। जनता के दरबार में वीरभद्र सिंह के कार्यों को लेकर जाएंगे। इसके सााथ ही बेरोजगारी और महंगाई बड़ा मुद्दा रहेगा। मुख्यमंत्री मंडी में भी जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए। इस चुनाव से बड़ा संदेश जाएगा। प्रतिभा ने कहा जयराम ठाकुर कोई चुनौती नहीं हैं। (एचडीएम)

सुखराम परिवार साथ

एक सवाल के जवाब में प्रतिभा सिंह ने कहा कि पंडित सुखराम का परिवार उपचुनावों में उनका साथ देगा। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम कांग्रेस पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं छोड़ेंगे। उपचुनावों में आश्रय शर्मा पार्टी को पूरा योगदान देंगे।

यह बोले विक्रमादित्य

‘वोट नहीं, श्रद्धांजलि’ नाम से फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपना पूरा जीवन जनता की सेवा में लगाया। उनके नाम पर, उनके किए कार्यों पर वोट मांगना हमारा अधिकार है। उनके कार्यों के बल पर और नए विजन के साथ चुनाव में जाएंगे।

कल भरेंगी नामांकन

प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह आठ अक्तूबर को नामांकन पत्र भरेगी। नामांकन पत्र भरने के बाद चुनाव प्रचार शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामांकन पत्र भरने के दौरान कोई बड़ी रैली नहीं करेगी। कोविड प्रोटोकॉल फॉलो किया जाएगा और छोटी-छोटी सभाएं कर प्रचार किया जाएगा।

हाटकोटी में माथा टेका

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने नामांकन से ठीक पहले बुधवार को शिमला के हाटकोटी मंदिर में शीश नवाया। उनके साथ जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार रोहित ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!