Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Shimla : Police : सेब का ट्रक लेकर फरार हो गया था ड्राइवर, पुलिस ने UP से किया गिरफ्तार : जानिए क्या है पूरा मामला: Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : ढली फल मंडी से सेब का ट्रक लेकर फरार होने वाले ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 396 सेब की पेटियों को लादकर इलाहाबाद के लिए निकला था,लेकिन इसने सेब की पेटियों को कहीं दूसरी जगह बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी नजीम पुत्र अब्बास निवासी नई बस्ती मुस्तबाबाद, डाकघर कंधाली तहसील कैराना, जिला शामली, उत्तर प्रदेश को पुलिस गिरफ्तार कर अब शिमला लाई है। भट्टाकुफर फल मंडी से बाहरी राज्य की मंडी भेजा गया यह ट्रक रास्ते से ही सेब सहित गायब हो गया था।

ढली थाने में सुरजीत सिंह नाम के आढ़ती ने मामला दर्ज करवाया था कि उसने बीते 15 सितम्बर को भट्टाकुफर फल मंडी से ट्रक (यूटी 9टी 4818) में सेब लाद दिया लेकिन उक्त ट्रक अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचा। 

उन्हें शक हुआ कि ट्रक ड्राइवर ने सेब कहीं और बेच दिए। इस बारे में पुलिस की टीम ने एक सर्च टीम गठित की। संभावित जगहों पर पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अब टीम को सूचना मिली की उक्त आरोपी ड्राइवर यूपी में है। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम भेजी, जिसने उसने गिरफ्तार कर शिमला पहुंचाया, ऐसे में इसे पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!