Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News: Kangra :. Drugs : पिता सहित तीन बेटियां चिट्टे व ड्रग्स मनी 51600 रूपए के साथ गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0


इंदौरा : जिला नारकोटिक्स सैल की टीम ने छन्नी बेल्ली गांव में तीन बेटियों सहित उनके पिता से 11 ग्राम चिट्टा व 51,600 रुपए की नकदी बरामद कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिला नारकोटिक्स सैल के प्रभारी हामीद मोहम्मद को गुप्त सूचना मिली कि गांव छन्नी बेल्ली का अश्वनी कुमार उर्फ दारा अपने घर पर नशे के अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा है। सूचना मिलने पर प्रभारी हामीद मोहम्मद ने टीम सहित आरोपी अश्वनी कुमार के घर दबिश दी व तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान चिट्टा और नकदी बरामद हुई।

डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि आरोपियों में अश्वनी कुमार उर्फ दारा और उसकी 3 बेटियां पूजा पत्नी रमन कुमार, रज्जी व काजल पत्नी कुलदीप कुमार को नशे की खेप और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पहले भी दर्ज हैं मामले


डीएसपी ने बताया कि आरोपी और उसकी बेटियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी परिवार घर पर नशे के अवैध कारोबार को अंजाम देता आ रहा था जिस पर पुलिस ने नजर बनाए रखी थी। नशे की खेप सहित पूरे परिवार को हिरासत में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!